ननद की मेहंदी में शिल्पा शेट्टी ने पति संग लगाए ठुमके, लेंबोर्गिनी गाने पर ऐसा नाचीं VIDEO हुआ वायरल
बीते दिनों आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड देविका अडवाणी की शादी में दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने मेहंदी से लेकर हर रस्म में भाग लिया। इस फंक्शन के दौरान आलिया 'लेम्बोर्गिनी' गाने पर डांस करते नजर आईं। वहीं, अब शिल्पा शेट्टी अपने पति कुंद्रा पति राज कुंद्रा के साथ इसी गाने पर नाचती नजर आईं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी की ननद रीना कुंद्रा हाल ही में मेहंदी सेरेमनी हुई। इस सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ नाचते-गाते नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में शिल्पा ने खूब एन्जॉय किया।
A post shared by HB Entertainment (@hungryboo_entertainment) on
इस फंक्शन में शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी और मां भी शामिल हुईं। शिल्पा ने सभी के साथ खूब फोटोज क्लिक करवाई। इस मौके पर शिल्पा का लुक काफी अट्रेक्टिव था। उन्होंने क्रीम कलर का शरारा पहना था। जो उन पर काफी अच्छा लग रहा था।