एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव हैं। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक बिपाशा ने अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने इसके कई वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।
खुलेआम 'किस' कर बिपाशा ने मनाया करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे, बोलीं- 'हर दिन गुजरने के साथ...'
23 जनवरी को करण सिंह ग्रोवर अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। पति के जन्मदिन को मनाने के लिए बिपाशा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान करण और बिपाशा के करीबी शामिल हुए और खूब मस्ती की। बिपाशा के ये वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बिपाशा ने पहले करण को किस किया फिर करण ने केट काटा। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार। हर दिन के गुजरने के साथ मेरा प्यार बढ़ता जा रहा है। भगवान करे तुम्हारे इस जन्मदिन पर सारी इच्छाएं पूरी हों। हमेशा ऐसे ही बने रहो। तुम पर प्यार और खुशियां लुटाते हुए।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने बिपाशा बसु संग फिल्म अलोन में काम किया था। इसके एक साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी।
एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि 'बात 13 दिसंबर की है जब हम दोनों समुई में थे, इस दौरान मैंने सोच लिया था कि बिपाशा को प्रपोज कर शादी के लिए जरूर राजी करके रहूंगा और मैं अपने साथ यहां एक रिंग भी लेकर गया था। मुझे वो समय बेहद सही लगा लेकिन जैसे-तैसे हिम्मत करके मैंने बिपाशा को रिंग दे ही दी। उनका रिएक्शन ऐसा था कि जैसे किसी का कत्ल कर दिया हो, मैंने भी बहुत फिल्मी अंदाज में बिपाशा को प्रपोज किया था, इस दौरान में तकरीबन 10 मिनट तक अपने घुटनों के बल रहा।'