फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी से बेवफाई करते दो बार पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस अभिनेत्री संग था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर

Mon, 09 Dec 2019 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha Birthday he has in Extra marrital Affair With Reena Roy
शत्रुघ्न सिन्हा

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अब कांग्रेस पार्टी में हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का आज जन्मदिन है। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर साल 1992 में शुरू हुआ। जब वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ खड़े हुए। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव हार गए लेकिन पार्टी में उनकी जगह समय के साथ खास होती चली गई।



Shatrughan sinha Birthday he has in Extra marrital Affair With Reena Roy
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2008 तक दो बार राज्यसभा सांसद रहे। साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुनाव जीता। साल 2014 में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने 55 फीसद वोट पाकर जीत दर्ज तो की लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से वह भाजपा से नाराज हो गए और तब से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं। 
Shatrughan sinha Birthday he has in Extra marrital Affair With Reena Roy
रीना रॉय - फोटो : Twitter

शत्रुघ्न सिन्हा के बॉलीवुड करियर और निजी जीवन पर बात करें तो, साल 2016 जनवरी में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी गई है। शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan sinha Birthday he has in Extra marrital Affair With Reena Roy
शत्रुघ्न सिन्हा: बॉलीवुड से राजनीति तक

देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शत्रुघ्न ने पारस (1971), दोस्त (1974), काला पत्थर (1979), दोस्ताना (1980) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे थे। उनके जीवन पर आधारित किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ में इस बात का जिक्र भी किया गया है।

विज्ञापन
Shatrughan sinha Birthday he has in Extra marrital Affair With Reena Roy
shatrughan sinha - फोटो : social media

एक अंग्रेजी पत्रिका के कवर लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने दो बार रंगे हाथों पकड़ा है। शत्रुघ्न ने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें हल्की-फुल्की चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब वो दूसरी बार अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़े गए, तो उनकी पत्नी ने उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचने को कहा। इसके बाद वो बिल्कुल बदल गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed