फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के अगले एपिसोड में छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर मेहमान होंगे। प्रोमो में मां-बेटे की यह जोड़ी कई दिलचस्प कहानियां साझा करती हुए नजर आएगी। शर्मिला टैगोर ने शो में अपनी 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'आराधना' को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।
2 of 5
कॉफी विद करण 8
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर ने करण जौहर से बातचीत के दौरान फिल्म 'आराधना' के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद दर्शकों को शो के आगामी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। 1969 की रोमांटिक ड्रामा 'आराधना' में शर्मिला टैगोर का किरदार उनके आइकॉनिक प्रदर्शनों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ राजेश खन्ना नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस बात को शायद ही कोई जानता होगा कि शर्मिला इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।
Pandit Jasraj: पंडित जसराज की याद में अमित शाह ने स्मारक डाक टिकट किया जारी, समारोह में दिया बड़ा सम्मान
3 of 5
अराधना
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण के शो के आगामी एपिसोड में अनुभवी अभिनेत्री ने बताया, 'मैंने आराधना को चुना, बल्कि आराधना के लिए लड़ाई लड़ी।' इसपर करण ने कहा, 'आपकी छवि खराब हो गई है?' इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'नहीं, उन्होंने ऐसा नहीं कहा। वह मुझसे बहुत प्यार करते थे, लेकिन उन्हें लगा कि मैं बहुत छोटी हूं और मैं यह नहीं कर पाऊंगी। उन्होंने एक तरह से कहा, हां, मुझे लगता है कि हम यह कर सकते हैं, तो बहुत बहस हुई। वैसे भी वह शमी जी के साथ एक बड़ी फिल्म बना रहे थे। शमी जी के साथ उनकी डेट्स को लेकर दिक्कत हो रही थी, तो यह बहुत जल्दी हुआ।'
4 of 5
करण जौहर और शर्मिला टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जब करण जौहर ने फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'क्या ब्लॉकबस्टर है। ओह माई गोड क्या ब्लॉकबस्टर थी।' शर्मिला टैगोर ने आगे खुलासा किया कि यह फिल्म 50 सप्ताह तक थियेटर्स में चली थी। उन्होंने बताया कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई थी। शो का नया एपिसोड गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
5 of 5
शर्मिला टैगोर
- फोटो : Social media
शर्मिला टैगोर के वर्कफंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'गुलमोहर' में नजर आई थीं। इसका प्रीमियर इस साल मार्च में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ था। राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, सिमरन और सूरज शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे।
Merry Christmas: फिल्म में विजय सेतुपति की भूमिका निभाना चाहते थे सैफ, श्रीराम राघवन ने इस कारण किया इंकार