फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Union Home Minister Amit Shah released stamps of Pandit Jasraj in Delhi honored late singer at the ceremony

Pandit Jasraj: पंडित जसराज की याद में अमित शाह ने स्मारक डाक टिकट किया जारी, समारोह में दिया बड़ा सम्मान

Wed, 27 Dec 2023 09:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 27 Dec 2023 09:14 PM IST
सार

'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत' समारोह के आज 50 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक खास स्मारक डाक टिकट जारी किया है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah released stamps of Pandit Jasraj in Delhi honored late singer at the ceremony
अमित शाह-पंडित जसराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खयाल गायकी के शीर्षस्थ गायक पंडित जसराज के संगीत समारोह, 'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत' समारोह के आज 50 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में दिवंगत गायक की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। साथ ही अमित शाह ने पंडित जसराज के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन भी किया है। 

विज्ञापन

अमित शाह ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

स्मारक डाक टिकट, डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने पंडित जसराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आठ दशक से अधिक समय तक वैष्णव परंपरा के भक्ति पद, पुष्टिमार्गीय संगीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों तक पहुंचाया, और इसे अमर बना दिया। अमित शाह ने जोड़ा कि पंडित जी अष्टसखा भजन भक्ति भाव से परिपूर्ण होकर गाते थे, जिसे सुनकर श्रोताओं के सामने भगवान कृष्ण की छवि बन जाती थी। 

विज्ञापन


Jolly Bastian Death: कन्नड़ के अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन, हार्ट अटैक बना कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने पंडित जसराज को किया याद

गृह मंत्री ने आगे जोड़ा कि पंडित जसराज ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति पद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, और यही कारण है कि उन्हें देश समेत दुनियाभर के लोग बेशुमार प्यार करते हैं। शास्त्रीय संगीत को घर-घर तक पहुंचाने वाले शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 वर्ष की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया। पंडित जसराज भले ही आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और उपस्थिति हमेशा जीवित रहेगी।

Adarsh Gourav Video Interview: 10 साल में बदलने पड़ने 15 घर, दूसरों के नाइकी शूज देख मुझे बाटा पर शर्म आती थी

पंडित जसराज का अतुलनीय योगदान

पंडित जसराज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं, उन्होंने पुणे में सवाई गंधर्व उत्सव में भी प्रदर्शन किया था। पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के मेवाती परिवार के गायक थे। भारत की केंद्र सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें वर्ष 2000 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने अनोखी प्रस्तुति दी थी, उन्होंने अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर शास्त्रीय गायक के रूप में प्रस्तुति दी थी। इसके साथ ही वह सातों महाद्वीपों में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले पहले भारतीय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed