बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस की स्टार कास्ट की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। श्रीराम ने हाल ही में बताया कि वह फिल्म की कास्टिंग को लेकर रोमांचित थे, लेकिन विजय सेतुपति से पहले एक और अभिनेता थे, जिन्होंने इस किरदार के लिए अपनी रुचि दिखाई थी। उन्होंने बताया कि यह कोई और नहीं सैफ अली खान थे, जिन्होंने इसके लिए दिलचस्पी दिखाई थी।
2 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम राघवन ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि सैफ अली खान कुछ नया चाहते थे, इसीलिए उन्हें मना करना पड़ गया। श्रीराम ने बताया कि वह एक बहुत ही अनोखी तरह की जोड़ी चाहते थे, क्योंकि यही कहानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कटरीना को मुख्य भूमिका में लेने के बाद उन्होंने सैफ अली खान से अहम किरदार के लिए मुलाकात की, लेकिन बाद में फैसला किया कि वह इस भूमिका के लिए सही नहीं होंगे।
डंकी-सलार के आते ही डगमगाई एनिमल, 27वें दिन हुआ बुरा हाल
3 of 5
श्रीराम राघवन और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राघवन ने बताया, 'मैं एक और अभिनेता से मिला था, जिन्हें यह भूमिका पसंद आई थी। तब मैंने उनसे कहा कि क्षमा करें, मैं ऐसा करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने पहले भी साथ में काम किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'सैफ वास्तव में बाद में थोड़ा परेशान हो गए थे, जब मैंने उन्हें न कहा था। उस वक्त मैंने विजय को कास्ट नहीं किया था। मैं बस यह कह रहा था कि मुझे कुछ फ्रेश चाहिए। मुझे नहीं पता कि मैं क्या ढूंढ रहा हूं।'
4 of 5
मैरी क्रिसमस की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और श्रीराम राघवन ने एक हसीना थी और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। सैफ ने ही एजेंट विनोद का निर्माण भी किया था। निर्देशक ने आगे बताया कि वह मेलबर्न जा रहे थे, जब उन्होंने विजय सेतुपति की 2018 की फिल्म 96 देखी। सेतुपति भी मेलबर्न में उसी कार्यक्रम में थे और इसलिए दोनों की मुलाकात हुई। श्रीराम ने बताया, 'मैंने उनसे पूछा कि क्या आप हिंदी बोलते हैं।' इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने दुबई में तीन साल तक काम किया है। मैंने कहा, ठीक है, बढ़िया।'
5 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मैरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैस कलाकार नजर आएंगे, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं। मैरी क्रिसमस 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Akshay Kumar: 'जम्मू कश्मीर की गलियों से स्टेडियम तक...,' क्रिकेट टीम के मालिक बने अक्षय ने किया खास पोस्ट