बॉलीवुड में करीब 45 साल तक राज करने के बाद कादर खान अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं । उनके जाने से पूरा देश और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज गमगीन हैं । इस बीच कादर खान के साथ काम कर चुके शक्ति कपूर का भी बयान आ गया है । कादर साहब के निधन से शक्ति कपूर बेहद दुखी हैं । उन्होंने कादर खान की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए ।
कादर खान और शक्ति कपूर ने साथ में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' और 'साजन चले ससुराल' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं । कादर खान को याद करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, 'कादर खान की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो बिल्कुल अकेले हो गए थे ।'
3 of 6
kader khan
- फोटो : ट्विटर
'आखिरी समय पर उनके साथ कोई नहीं था । बॉलीवुड में से किसी ने भी कादर खान की बीमारी के वक्त उनका हाल नहीं पूछा । मैंने कादर साब के साथ लगभग आधे करियर तक फिल्में कीं । हम दोनों ने साथ में 100 फिल्मों में काम किया । अब वो चले गए हैं तो इंडस्ट्री उनके बारे में सोच रही है बात कर रही है ।'
'लोग अब उनके बारे में क्यों बात कर रहे हैं जब वो दुनिया में नहीं रहे । जब वो बीमार थे तो हालचाल क्यों नहीं पूछा । लोग तब ही बात करते हैं जब शख्स नहीं होता ।' उन्होंने आगे कहा, 'कादर खान काफी समय से काम नहीं कर रहे थे वो बीमार रहते थे ।'
'कादर खान फाइनेंशियली काफी सिक्योर थे लेकिन उनके पास उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था । कोई उनसे मिलने जहीं जाता था । मैं हमेशा उन्हें फोन किया करता था । मैं उस अल्लाह के बंदे से हमेशा संपर्क में रहता था । मैं उनसे बताता था कि वो मेरे गुरु हैं । मैं उनके पांव छूता था ।'