{"_id":"5c2c6244bdec2256ba1d8732","slug":"farah-khan-trolled-after-sharing-a-picture-of-doing-new-year-worship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फराह खान ने शेयर की बच्चों की पूजा करते हुए तस्वीर, कट्टरपंथियों ने किए भद्दे कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फराह खान ने शेयर की बच्चों की पूजा करते हुए तस्वीर, कट्टरपंथियों ने किए भद्दे कमेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान
Link Copied
बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान 3 घंटे पहले शेयर की एक फोटो की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इस फोटो में फराह के बच्चे न्यू ईयर पर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी फोटो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
कुछ कट्टरपंथी उनके मुस्लिम होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि अगर तुम मुस्लिम हो तो तुम्हें शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने फराह खान के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या तुम अपने बच्चों को हिंदू बना देना चाहती हो।
3 of 5
फराह खान
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फराह तुम्हें अपने बच्चों को इस्लाम की शिक्षा देनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा- फराह खान क्या तुम सच में मुसलमान हो...हमें तो ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फराह खान
किसी ने इस तरह न्यू ईयर सेलीब्रेट करने को गलत बताया तो किसी ने कहा कि फराह अपने धर्म से भटक गई हैं। एक यूजर ने लिखा- अपने सरनेम से खान हटा लो तुम नाचने वालों का धर्म ईमान सब पैसा है।
विज्ञापन
5 of 5
फराह खान
बता दें कि फराह खान ने अपने धर्म से अलग जाकर जाने माने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से साल 2004 में लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। शिरीष हिंदू धर्म को मानने वाले हैं जबकि फराह मुस्लिम धर्म को मानती हैं। दोनों अपने बच्चों को दोनों की धर्मों की शिक्षा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।