बॉलीवुड के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी तो वहीं अब निशाने पर किंग खान भी आ गए हैं। शाहरुख खान को ओडिशा के एक संगठन ने धमकी दी है। साथ ही कहा है कि अगर हॉकी वर्ल्ड कप में आए तो उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी।
2 of 5
shahrukh khan
- फोटो : twitter
बॉलीवुड के बादशाह को यह धमकी कलिंगा सेना के मुखिया हेमंत रथ ने दी है। हेमंत ने कहा - '17 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यहां के लोगों का अपमान किया गया था। संगठन ने इससे संबंधित 1 नवंबर को रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी।'
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : twitter
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। जब किंग खान की 'अशोका' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ही ओडीशा से इस फिल्म को हटा दिया गया था। जिसकी वजह इस फिल्म का विरोध था। ओडीशा में हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से शुरू हो रहा है जो कि 16 दिसंबर तक चलेगा।
4 of 5
Shahrukh Khan and Naveen
- फोटो : twitter
इस वर्ल्ड कप में शरीक होने के लिए ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख खान को निमंत्रण भेजा था। यह वर्ल्ड कप ओडीशा के कलिंगा स्टेडियम में होगा। हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफीशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नजर आए थे। एंथम सॉन्ग के टीजर में किंग खान की मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद शाहरुख खान ने उनका शुक्रिया भी किया था।
5 of 5
ashoka film
- फोटो : twitter
आपको बता दें, 'अशोका' फिल्म में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था। जबकि गौरी खान और जूही चावला ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था।