बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लिए आज (16 अक्तूबर) का दिन बहुत ही खास है। उनके सबसे छोटे बेटे अबराम ने स्कूल में ताइक्वांडो कंपीटीशन जीतकर अपने पिता को प्राउड फील कराया है। बेटे की इस जीत से शाहरुख भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने स्टेज पर ही अबराम को चूम लिया। इस कंपीटीशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज शाहरुख खान और अबराम खान नजर आ रहे हैं।
Vaishali Thakkar: वैशाली का सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड कर रहा था तंग
2 of 4
अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग एकेडमी पहुंचे थे। इस दौरान वहां करीना कपूर खान और सैफ अली खान जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। प्रतियोगिता में अबराम के अलावा तैमूर और करिश्मा के बेटे कियान ने भी भाग लिया था। शाहरुख के बेटे ने इस प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Indore: सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस दोस्त वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल
3 of 4
अबराम खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अबराम को उनके पापा शाहरुख के हाथों ही गोल्ड मेडल दिया गया। इस दौरान अभिनेता टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। बता दें कि अबराम से पहले उनके भाई आर्यन खान और बहन सुहाना खान भी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। तीनों के कोच एक ही हैं।
4 of 4
ग्रुप फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा हैं। उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखेंगे। इसके अलावा अगले साल उनकी दो और फिल्में जवान और डंकी भी रिलीज होंगी। तीनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Pawan Kalyan: साउथ एक्टर पवन कल्याण के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंत्रियों और नागरिकों पर हमले का है आरोप