तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' की अब सारी उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं। बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है। तेलुगू इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ रखने वाले एक्टर चिरंजीवी की इस फिल्म को बहुत मुश्किल से ही दर्शक मिल रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल है।
OTT: सच्ची घटनाओं की बखूबी पर्दे पर दिखाती हैं साउथ की ये फिल्में, मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा
2 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर का 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। रविवार की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। हालांकि बड़े बजट के हिसाब से यह आंकड़े काफी कम हैं। फिल्म ने संडे को 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म के इस वीकएंड की कमाई 3.27 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसकी कुल कमाई 70.67 करोड़ रुपये हो गई है।
PS-1 Box Office Collection: मणिरत्न की ‘पीएस-1’ की कमाई में आया उछाल, 17वें दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
3 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले हफ्ते में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इस फिल्म ने सात दिनों में तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर 59.1 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, हिंदी भाषा में 7.7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की इतनी कम कमाई से यह साफ हो गया है कि टिकट खिड़की पर गॉडफादर 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकेगी। मोहन राजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। हालांकि उनकी उपस्थिति का फिल्म को फायदा नहीं मिल सका है।
Doctor G Box Office Collection: आयुष्मान की फिल्म को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई
4 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गॉडफादर मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद चिरंजीवी 'भोला शंकर' में नजर आने वाले हैं। यह एक मास एंटरटेनर फिल्म होगी जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
Photos of the Day: रेड ड्रेस में रकुल ने किया घायल और मौनी रॉय की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट