Pawan Kalyan: साउथ एक्टर पवन कल्याण के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंत्रियों और नागरिकों पर हमले का है आरोप
मामले में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए विशाखापट्टनम पुलिस ने पवन कल्याण को उनके होटल के कमरे से बाहर निकलने और उनका जनवाणी कार्यक्रम आयोजित करने से भी रोक दिया है।
विस्तार
विशाखापट्टनम पुलिस ने अभिनेता और जन सेना नेता पवन कल्याण खिलाफ रविवार को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अभिनेता पर कथित रूप से स्थानीय हवाई अड्डे पर मंत्रियों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने यह साफ नहीं किया है कि हमले में घायल हुए लोगों की संख्या क्या है और किन जन प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया है।
इस मामले में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए विशाखापट्टनम पुलिस ने पवन कल्याण को उनके होटल के कमरे से बाहर निकलने और उनका जनवाणी कार्यक्रम आयोजित करने से भी रोक दिया है, जिसके तहत वह नागरिकों की शिकायत को सुनते थे। इतना ही नहीं मंत्रियों, नागरिकों और पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर हुए हमले के सिलसिले में जन सेना के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
PS-1 Box Office Collection: मणिरत्न की ‘पीएस-1’ की कमाई में आया उछाल, 17वें दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
वहीं, पूरे मामले में पवन कल्याण ने एक ट्वीट के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना अनुचित है। साथ ही उन्होंने पूरे मामले में पुलिस महानिदेशक से हस्तक्षेप करने और जेएसपी नेताओं को तुरंत रिहा करने का अनुरोध किया है। साथ ही होटल के कमरे में बंद किए जाने के बाद कल्याण में पार्टी कार्यकर्ताओं और बाहर खड़े लोगों का होटल के कमरे की खिड़की से अभिवादन किया।
Doctor G Box Office Collection: आयुष्मान की फिल्म को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई