बॉलीवुड फिल्मों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी हमेशा से हिट रही है। अब ये जोड़ी सोशल मीडिआ पर भी धमाल मचा रही है। दरअसल, किंग खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अमिताभ बच्चन के साथ हैं। यह एक फनी वीडियो हैं जिसमें हिंदी सिनेमा के 'शहंशाह' और 'बादशाह' जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।
VIDEO: अमिताभ-शाहरुख का ये फनी वीडियो खूब हो रहा वायरल, शहंशाह-बादशाह ने जमकर की कॉमेडी
शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'एक कीमती पल अमिताभ बच्चन के साथ, इतना सारा प्यार और मस्ती और हमने बाते भी की, यह पहली बार है जब हमने एक सेल्फी वीडियो बनाया है।' बात करें वीडियो की बता दें कि वीडियो की शुरुआत पहले ये दो सुपरस्टार बातें करते हैं। बिग बी, किंग खान से कहते हैं कि आपके साथ यह वीडियो करना मेरे लिए गर्व की बात है, आपके साथ हमने कई फिल्में तो की हैं लेकिन कभी इस तरह का वीडियो शेयर नहीं किया है। '
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
बिग बी ने इस वीडियो को शाहरुख खान से छापने की भी अपील की। बिग बी ने कहा 'ये मेरे लिए ऐतिहासिक है, वहीं, बीच में शाहरुख बोल पड़ते हैं और कहते हैं सर ये तो मेरे लिए ऐतिहासिक है और मेरी यह तमन्ना था कि मैं आपके साथ आपका एक गाना भी गाऊं, सर आपकी ही फिल्म का गाना 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' मैं चाहता हूं कि आप मेरे संग इस गाने को गाएं।' इसके बाद दोनों ने गाना शुरू किया।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
लेकिन मजे की बात तो यह है कि गाना गाने के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहे। जैसे ही इनके सुर ऊपर-नीचे हुए वैसे ही दोनों ने मजाक करना शुरु कर दिया। वहीं, जब शाहरुख खान ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया तो उनके फैन्स को यह बहुत पसंद आया और वह इस जमकर लाइक कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार शाहरुख के प्रोड्क्शन वाली फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह एक सस्पेंस ड्रामा मूवी है। बदला के साथ हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल भी रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में कैप्टन मार्वल फिल्म बदला से आगे चल रही है।