शाहरुख खान का नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है । कुछ दिनों पहले ही उनकी कुल संपत्ति का भी खुलासा हुआ था । खबरों की मानें तो शाहरुख खान 600 मिलियन यानी 40 अरब की संपत्ति के मालिक हैं । मुंबई के अलावा उनके पास दुबई में एक विला और लंदन में फ्लैट भी है ।
आज आपको शाहरुख खान की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं । ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि उनका स्टारडम पीएम मोदी से भी कहीं ज्यादा है । जी हां, इन दिनों पीएम मोदी की स्वीडन और ब्रिटेन यात्रा एक खास वजह से चर्चा में है ।
खबरों की मानें तो पीएम मोदी कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होंगे और वेन्यू तक जाने के लिए जिस कार का इस्तेमाल होगा वो एक लग्जरी सेडान लिमोजिन है । 100 मीटर लंबी इस कार में बैठने की इजाजत सिर्फ पीएम मोदी को मिली है । अब आप सोच रहे होंगे कि इसका शाहरुख से क्या कनेक्शन ।
हम आपको बता दें कि जिस लग्जरी कार में पीएम मोदी को सिर्फ बैठने की इजाजत मिली है, शाहरुख वैसी ही लिमोजिन कार के मालिक हैं । जी हां, साल 2014 में किंग खान अपनी पत्नी गौरी के साथ दुबई गए थे । तब उन्होंने वहां के शाही परिवार से मुलाकात की थी । शहरुख और गौरी इसी पर्सनल लिमोजिन से वेन्यू पर पहुंचे थे ।
बता दें कि लिमोजिन कोई ब्रांड नहीं है बल्कि यह कारों की एक क्लास है जिसे स्पेशल ऑर्डर पर बनवाया जाता है । इसके इंटीरियर को अपने हिसाब से डिजाइन करवा सकते हैं । दुनिया की सबसे लंबी लिमोजिन कार अमेरिका में है । इसे अमेरिकन ड्रीम के नाम से जाना जाता है ।