यशराज बैनर तले बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने भले ही पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हो लेकिन फिल्म को लेकर आए निगेटिव रिव्यू से फिल्म पिट गई है। ऐसे में दर्शकों को भी लग रहा है कि उनके साथ बहुत ठगी हुई है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में काम कर चुकी यह एक्ट्रेस जब सिनेमाहॉल पहुंची तो उन्हें ना के बराबर ही दर्शक नजर आए...
दरअसल, बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति की। सुचित्रा साल 1994 में आई फिल्म कभी हां कभी ना में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। जब सुचित्रा ने फिल्म ठग्स...देखी तो उन्होंने यह अनुभव अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा 'जब मैं फिल्म देखने गई तो मैं खाली पड़े सिनेमाहॉल को देखकर चौंक गईं क्योंकि मैंने आज तक कभी अकेले फिल्म नहीं देखी, सच कहूं तो मुझे डर भी लग रहा था।'
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का 2 दिन का कलेक्शन 78 करोड़ के पार जा चुका है। जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
4 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं लेकिन फिर भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि निगेटिव रिव्यू और मूवी के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके टिकट खिड़की पर फिल्म के लिए रुपयों की जमकर बारिश हुई।