क्या आपको
आमिर खान और
जूही चावला स्टारर फिल्म
'हम हैं राही प्यार के' याद है ? अगर हां, तो आपको इस फिल्म में नजर आए तीनों बच्चे भी याद होंगे जिनकी देखभाल का जिम्मा आमिर के ऊपर था।
क्या आपको ये बच्चा याद है ? इसे आपने आमिर खान की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में देखा होगा। फिल्म में वैसे तो इस बच्चे के अलावा और भी दो बच्चे थे कुणाल खेमू और बेबी अशरफा, लेकिन आज हम बात करेंगे सिर्फ और सिर्फ इस बच्चे की। क्या आप जानते हैं कि इसका नाम क्या है और आजकल ये कहां है और क्या कर रहा है ?
3 of 8
शाहरुख बरूचा
- फोटो : http://modelspoint.com
फिल्म 'हम हैं राही प्यार के ' की रिलीज हो 24 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में लाजमी है लोग जरूर जानना चाहेंगे कि उस फिल्म में नजर आए बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं। तो इस बच्चे का नाम है शाहरुख बरूचा।
शाहरुख बरुचा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मों से ही की थी। 'हम हैं राही प्यार के' के अलावा शाहरुख बरूचा ने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' में काम किया।
फिल्मों में किस्मत आजमाने के बाद शाहरुख ने कुछ टीवी शोज में भी काम किया। 'हिप हिप हुर्रे' टीवी शो काफी पॉपुलर हुआ और शाहरुख के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ...लेकिन अचानक ही शाहरुख बरूचा ने एक्टिंग छोड़ दी और ग्लैमर इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया।