फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: कबीर सिंह से मिलती है शाहिद कपूर की सोच! शादी की अवधारणा बता हो रहे ट्रोल

Wed, 07 Jun 2023 10:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

शाहिद कपूर ने हाल ही में शादी को लेकर अपनी अवधारणा बताई है। हालांकि, नेटिजंस एक्टर के बयान से नाखुश हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shahid Kapoor thinking meets Kabir Singh bloody daddy actor trolls for talking about marriage concept
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर इसका जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान दिया गया शाहिद का बयान वायरल हो गया है, जिसमें एक्टर शादी महिलाओं द्वारा पुरुषों को ठीक करने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, नेटिजन्स को शाहिद का यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया है, और उन्होंने एक्टर को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

Shahid Kapoor thinking meets Kabir Singh bloody daddy actor trolls for talking about marriage concept
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर ने हालिया इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने बयान साझा किए। एक्टर ने कहा, 'शादी का यह पूरा कॉन्सेप्ट सिर्फ एक चीज के बारे में है। अगर लड़का गड़बड़ है तो महिला उसे ठीक करने के लिए आई है। तो उसका बाकी जीवन उसके स्थिर होने और एक सभ्य व्यक्ति बनने की यात्रा होने वाला है। जीवन इसी बारे में है।'

Shahid Kapoor thinking meets Kabir Singh bloody daddy actor trolls for talking about marriage concept
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, शाहिद कपूर की शादी पर यह अवधारणा एक वर्ग को पसंद नहीं आई है। एक्टर को फिलहाल जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने शाहिद के बयान से असहमति जाहिर करते हुए लिखा है, 'कबीर सिंह में लोगों को जो जहरीला लगा, उससे भी ज्यादा जहरीला मुझे यह नजारा लगता है। यह शुद्ध लिंगवाद और अमानवीयकरण है जो प्यार के रूप में छिपा हुआ है।' दूसरे ने लिखा, 'हम्म हमने कबीर सिंह प्ले किया है, क्योंकि वह ऐसा ही था।' एक अन्य लिखते हैं, 'महिलाएं इसी के लिए होती हैं? पुरुषों को ठीक करने के लिए? मैनचाइल्ड।' 

Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस? कियारा को भी दी गई मोटी रकम!

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor thinking meets Kabir Singh bloody daddy actor trolls for talking about marriage concept
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर को आखिरी बार वेब सीरीज 'फर्जी' में देखा गया था। इसके जरिए एक्टर ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। वहीं, अब वह फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर के जरिए निर्देशित 'ब्लडी डैडी' एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें शाहिद कपूर, डायना पेंटी, राजीव खंडेलवाल, संजय कपूर और रोनित बोस रॉय जैसे सितारे लीड रोल में हैं। फिल्म नौ जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रही है।

Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

विज्ञापन
Shahid Kapoor thinking meets Kabir Singh bloody daddy actor trolls for talking about marriage concept
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्लडी डैडी' के अलावा शाहिद कपूर के पास एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी भी है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मूवी के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, 'यह एक उच्च अवधारणा वाली फिल्म है, लेकिन एक अनोखी, विचित्र, मजेदार प्रेम कहानी भी है जो आज के जीवन में होने वाले मुद्दों पर भी केंद्रित है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed