लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे अपने- अपने घरों में हैं और यही सलाह अपने फैंस को भी दे रहे हैं। खाली वक्त के चलते बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
VIDEO: पत्नी के साथ मस्ती करते दिखे शाहिद कपूर, मीरा ने लिखा- 'बदला...'
दरअसल बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ क्वारंटीन में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहिद ने एक वीडियो साझा किया जिसमे वो अपने बेडरूम में आराम फरमाते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहिद के साथ पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आ रही हैं जो मोबाइल इस्तेमाल करते दिख रही हैं।
शाहिद कपूर ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, उस वीडियो में अपनी पत्नी को दिखाते हुए सेक्सी-सेक्सी शब्द रिपीट कर रहे हैं। इस वीडियो पर मीरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बदला मेल (Mail) में है। बता दें कि शाहिद का ये फनी वीडियो 6 अप्रैल को 10:50 पर बनाया गया है।
We grow wiser and more mature with each passing day in #quarantine
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
वीडियो के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा, 'हम हर गुजरते दिन के साथ बुद्धिमान और समझदार होते जा रहे हैं'। वहीं इस कैप्शन में उन्होंने #quarantine का भी इस्तेमाल किया है। याद दिला दें कि शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म कबीर सिंह थी। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। वहीं शाहिद कपूर की अगली फिल्म जर्सी की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। शाहिद ने क्रिकेट खेलते हुए कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो भी साझा किया था।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on