बॉलीवुड के किंग खान अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ शाहरुख बल्कि उनका घर मन्नत भी अक्सर सुर्खियों में रहता हैं। अब शाहरुख की पत्नी गौरी ने मन्नत के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जिन्हें खुद उन्होंने डिजाइन किया है।
2 of 5
गौरी खान और मन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी ने खुद अपना घर मन्नत सजाया है और उसको कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बता दें कि ये तस्वीरें वोग मैगजीन ने प्रकाशित की हैं।
3 of 5
मन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
वोग ने इनमें से कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में मन्नत के साथ-साथ गौरी खान भी नजर आ रही हैं। बता दें कि फोटोज में न सिर्फ घर बल्कि गौरी खान भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
4 of 5
गौरी खान और मन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान ने न सिर्फ फोटोज बल्कि मन्नत के बारे में भी बात की है। गौरी ने बताया कि बालकनी को फूलों से सजाया गया है क्योंकि इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वहीं वार्डरोब के बारे में कहा- परिवार में हर किसी ने इस जगह को ख़ास बनाने में मदद की है।
5 of 5
गौरी खान और मन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
मन्नत के बारे में आगे बात करते हुए गौरी ने बताया- 'इस घर के कोई खास नियम नहीं हैं। यहां तक की खाने के वक्त के लिए भी कोई खास नियम नहीं बनाया गया है। बस मैं ये कोशिश करती थी कि जब भी बच्चे स्कूल से घर लौटें तो मैं उन्हें घर पर ही मिलूं।'