फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के साथ ही शाहरुख खान की साल 2019 की पूरी डायरी उलट पुलट हो गई है। शाहरुख ने जीरो को शर्तिया हिट मानते हुए साल के पहले छह महीने की प्लानिंग अपनी ब्रांडिंग के हिसाब से कर रखी थी और तमाम नए ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी उन्होंने इन महीनों में वक्त निकाल रखा था। लेकिन मामला फिर से जीरो पर आकर अटक गया है और लाइम लाइट में बने रहने के लिए शाहरुख ने अपनी फिल्म सैल्यूट की शूटिंग भी अब अगले महीने से ही शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
2 of 4
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म सैल्यूट अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक है। इसके निर्देशक महेश मथाई ने इसकी शूटिंग मई से शुरू करने के लिए सारी प्लानिंग कर रखी थी। लेकिन पता चला है कि शाहरुख अब इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से ही शुरू करना चाहते हैं ताकि लोग जल्द से जल्द जीरो की चर्चा करनी बंद करके उनकी अगली फिल्म पर ध्यान देना शुरू कर दें।
फिल्म सैल्यूट के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में सेट बनाने के लिए जगह तलाशी जा चुकी है और सेट डिजाइनर को सेट खड़ा करने के निर्देश भी मिल चुके हैं। फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म करने के बाद इसके बाकी हिस्सों की शूटिंग अमेरिका में होगी।
इससे पहले शाहरूख ने एक बातचीत में बताया था कि मैं आमिर को बहुत धन्यवाद करता हूं कि उसने मुझे कॉल किया और इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उसे लगा कि ये रोल मुझे सूट करेगा। जब भी मुझे समय मिलेगा मैं राकेश शर्मा के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताऊंगा। बता दें आनंद एल राय के निर्देशन और शाहरूख खान स्टारर फिल्म जीरो से दर्शकों को काफी उम्मीद थी लेकिन अब वो बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।