देश में अंधविश्वास से जुड़ी कई कहानियां हैं। आम लोगों की बात भी न करें तो राजनीति से लेकर क्रिकेट तक हर जगह बड़े बड़े नामों के साथ कुछ न कुछ अंधविश्वास जुड़ा है। कोई इस अंधविश्वास को अपनी सफलता से जोड़कर देखता है तो कोई अपनी कुर्सी को बचाने के लिए इसका सहारा लेता है। बॉलीवुड में सेलेब्रिटी चाहें जितना आधुनिक बनने का दावा करें लेकिन ज्यादातर किसी न किसी अंधविश्वास को मानते हैं। बॉलीवुड में अंधविश्वास को मानने वाले सितारों की फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं। वो नाम जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कई सौ करोड़ का कारोबार करती हैं।
बॉलीवुड में अभिनेताओं के साथ साथ कई निर्देशक भी अपनी फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस की ख्वाहिश में अंधविश्वासों में यकीन करते हैं। वो फिल्मों के रिलीज होने से पहले अक्सर इन अंधविश्वासों को दोहराते नजर आते हैं। खैर हम इसे आस्था से जोड़कर भी देख सकते हैं। जानिए बॉलीवुड के कौन कौन से अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक अंधविश्वासों को मानते हैं?
2 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। उनके मुताबिक वो जब भी मैच देखते हैं तो भारत के खिलाड़ी आउट होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए वो अक्सर लाइव मैच देखने से बचते हैं। इस बात को उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंच पर स्वीकारा भी है।
3 of 8
एकता कपूर
- फोटो : instagram/ektarkapoor
एकता कपूर
टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर अपने हर काम की शुरुआत से पहले ज्योतिषियों की राय लेती हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लेकर, शूटिंग की जगह तो वो सब ज्योतिष के मुताबिक करती हैं। वो अपने हाथों में ज्योतिष के हिसाब से अंगुठियां भी पहनती हैं। ज्योतिष को लेकर उनमें जबरदस्त आस्था है।
4 of 8
सलमान खान
- फोटो : Social media
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान फिल्मों में हर तरह के रोल निभाते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। दरअसल सलमान अपने हाथों में फिरोजा ब्रेसलेट पहनते हैं। ये ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दिया था। सलमान इसको अपनी सलामती का रक्षक मानते हैं।
5 of 8
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खुद को अंधविश्वासी तो नहीं मानते हैं लेकिन वे अंक ज्योतिष पर यकीन करते हैं। शाहरुख की गाड़ियों का नंबर 555 है। इसके अलावा आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की हार से परेशान होकर उन्होंने टीम की जर्सी का रंग बदलकर बैंगनी करवा दिया था।