शाहरुख खान अक्सर अपने छोटे बेटे अबराम के साथ स्पॉट होते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी वो अबराम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर शाहरुख और अबराम को देखा गया जब मुंबई में वो वोट डालने पहुंचे। इस दौरान गौरी खान भी मौजूद थीं।
इस वजह से अबराम को लेकर वोट डालने पहुंचे थे शाहरुख खान, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा
शाहरुख ने तीनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार बात बताई कि आखिर वो अबराम को लेकर वोटिंग करने क्यों पहुंचे थे। किंग खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'लिटिल वन कन्फ्यूज था कि 'बोटिंग' और 'वोटिंग' में क्या अंतर है? उसे दोनों के बीच अंतर समझाने के लिए हम उसे अपने साथ लाए।'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
मुंबई में 29 अप्रैल को हुए वोटिंग में शाहरुख खान शाम को वोट देने पहुंचे थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लुक्स की बात करें तो शाहरुख ने ब्लू कलर की हुडी और जींस पहने थे वहीं अबराम ने भी शाहरुख से मैचिंग करते हुए मरून कलर की हुडी पहनी। गौरी खान ने व्हाइट ब्लू प्रिंटेट टॉप और जींस कैरी किए।
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल उनकी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहते हैं।
हाल ही में हुए बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'
