फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए शाहरुख खान? भरी सभा में सुनाया भावुक किस्सा; दादी से जुड़ा है मामला

Mon, 31 Aug 2026 08:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 31 Aug 2026 08:37 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने बताया है कि वह लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए थे। उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक भावुक किस्सा सुनाया है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan explained Amitabh Bachchan why he did not go to Kashmir For a long time
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए थे।

रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक पुराना वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो रहा है। इसमें सुपरस्टार अपने परिवार की जड़ों के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।
Shah Rukh Khan explained Amitabh Bachchan why he did not go to Kashmir For a long time
शाहरुख खान - फोटो : X
शाहरुख खान ने सुनाई भावुक कहानी
शाहरुख खान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से लंबे समय तक कश्मीर ना जाने की वजह बताते हुए कहा, 'यह बहुत भावुक कहानी है, अमित जी। मेरे पिता की मां कश्मीरी थीं। मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखना, चाहे मैं रहूं या न रहूं। उन्होंने कहा था कि इस्तांबुल, इटली-रोम और कश्मीर देखना। बाकी दो जगहें मेरे बिना देखना पर कश्मीर मेरे बिना मत देखना। फिर उनका बहुत जल्दी निधन हो गया और मैं दुनिया भर में घूमा लेकिन कभी कश्मीर नहीं गया।'

टॉक्सिक कलेक्शन: 200 करोड़ पार हुई 'टॉक्सिक' की कमाई, जानें 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन


 
Shah Rukh Khan explained Amitabh Bachchan why he did not go to Kashmir For a long time
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
किसके साथ कश्मीर गए शाहरुख?
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मुझे कई मौके मिले, कई दोस्तों ने बुलाया और मेरा परिवार भी छुट्टियों पर गया। मगर मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे पिता ने कहा था, 'मेरे बिना कश्मीर मत जाना, मैं तुम्हें दिखाऊंगा'। फिर अचानक ऐसा हुआ कि यश चोपड़ा ने मुझसे कहा, 'हम कश्मीर में शूटिंग करेंगे'। मैं वहां जाने से इंकार कर देता। किसी राजनीतिक, भौगोलिक या किसी और वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि एक भावना जुड़ी थी कि मैं कश्मीर अपने पिता के साथ देखूंगा। मगर मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो पाएगा। इसलिए सबसे अच्छा यही होगा कि यश जी के साथ कश्मीर जाऊं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan explained Amitabh Bachchan why he did not go to Kashmir For a long time
जब तक है जान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख ने यश को पिता समान माना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यश चोपड़ा को अपने पिता जैसा माना और साल 2012 में फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए पहली बार कश्मीर का सफर किया।
यश चोपड़ा ने फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशन के बाद फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, 2012 में इस महान फिल्म निर्माता का निधन हो गया और यह शाहरुख के साथ उनका आखिरी काम साबित हुआ।
विज्ञापन
Shah Rukh Khan explained Amitabh Bachchan why he did not go to Kashmir For a long time
किंग में नजर आएंगे अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' के बारे में जानकारी
  • फिल्म 'किंग'  में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। 
  • यह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की साथ में पहली फिल्म है। 
  • इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि सुहाना उनकी शिष्या बनकर ट्रेनिंग लेती नजर आएंगी। 
  • इसमें दीपिका पादुकोण अहम किरदार में होंगी।
  • अभिषेक बच्चन इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।
  • फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका और अन्य जगहों पर हुई है।
  • इसमें अनिल कपूर, रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है। 
  • यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed