फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor busted out on paparazzi for photo angle in film daayra trailer launch event

फिल्म 'दायरा' के इवेंट में करीना कपूर ने पैप्स को लताड़ा, जानें गुस्से में क्यों आग बबूला हुईं बेबो?

Mon, 31 Aug 2026 09:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

Kareena Kapoor Angry on Paparazzi: फिल्म स्टार्स और पैपराजी के बीच अक्सर कहा सुनी चलती रहती है। मगर इस बार फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना का गुस्सा पैपराजी पर फूट गया। जानें इवेंट में क्या हुआ और क्या बोलीं करीना?

विज्ञापन
kareena kapoor busted out on paparazzi for photo angle in film daayra trailer launch event
करीना कपूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाल ही में मुंबई में करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज देने खड़ी हुईं थीं। मगर उसी समय कुछ ऐसा हुआ कि करीना काफी गंभीर होकर कुछ कहती दिखाई दीं। जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन


पैप्स से क्या बोलीं करीना? 

  • फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर, पैपराजी से काफी नाराज दिखाई दीं।
  • दरअसल हुआ यह कि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस टीम के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही थीं।
  • इस दौरान फोटोग्राफर बार-बार उन्हें अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने के लिए इधर-उधर जाने को कह रहे थे।
  • इसी बीच एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। उन्होंने पैप्स को पलटकर कहा- ‘हील्स पहनी हैं मैंने’।

kareena kapoor busted out on paparazzi for photo angle in film daayra trailer launch event
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट्स 
करीना कपूर का यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किये। एक यूजर ने करीना को जया बच्चन की बहन बुलाया तो वहीं एक यूजर ने इसे उम्र का असर बताया। वहीं अन्य यूजर ने भी करीना के इस बिहेवियर की तुलना जया बच्चन से की।
बता दें कि जया बच्चन भी अक्सर कई मौकों पर पैपराजी से चिढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kareena kapoor busted out on paparazzi for photo angle in film daayra trailer launch event
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म ‘दायरा’ ? 
फिल्म ‘दायरा’ में  करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों ही एक्टर्स पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed