फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Race 4 Cast Update Producer Ramesh Taurani Reacts To Reports Of Aamir Khan Joining The Action Franchise

‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन, बताया फिल्म की कास्ट का सच

Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
सार

Race 4 Cast Update: ‘रेस 4’ को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान के फिल्म में शामिल होने की हो रही थी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इन खबरों पर सफाई देते हुए फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Race 4 Cast Update Producer Ramesh Taurani Reacts To Reports Of Aamir Khan Joining The Action Franchise
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में खबरें थीं कि आमिर खान ‘रेस 4’ का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के फिल्म का निर्देशन करने की भी चर्चा थी। हालांकि, अब ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स ने सारी चर्चाओं से पर्दा उठा दिया है।  

विज्ञापन

‘रेस 4’ की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई
रमेश तौरानी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर करते हुए कहा, ‘हम यह साफ करना चाहते हैं कि ‘रेस 4’ की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि वे कास्ट को लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाने और किसी भी अपुष्ट या झूठी खबर को शेयर करने से बचें। जैसे ही कास्ट फाइनल होगी, हम अपनी तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।’

विज्ञापन

यानी फिलहाल आमिर खान के ‘रेस 4’ में शामिल होने की खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tips Films (@tipsfilmsofficial)

Race 4 Cast Update Producer Ramesh Taurani Reacts To Reports Of Aamir Khan Joining The Action Franchise
अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स

पहले भी कई एक्टर्स के नाम जुड़ चुके हैं

  • ऐसा पहली बार नहीं है जब ‘रेस 4’ की कास्ट को लेकर किसी अभिनेता का नाम सामने आया हो।
  • इस साल जनवरी में भी खबरें आई थीं कि अक्षय खन्ना फिल्म में वापसी कर सकते हैं। उस समय रमेश तौरानी ने इन बातों को भी सिरे से खारिज किया था। 
  • ‘रेस 4’ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ का नाम भी जोड़ा जा चुका है।
  • रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक्टर्स ने फिल्म की कहानी सुन ली है।
  • हालांकि, इन दोनों के नाम को लेकर भी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने याद किया विरोध प्रदर्शन का दौर, पत्नी के साहस को सराहा, बोले- ‘मुझे उस पर गर्व है’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed