फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonali Kulkarni On Playing Salman Khan Mother Despite Being 9 Years Younger In Bharat Movie

‘बहुत अच्छी फीस मिली’, इस वजह से किया था ‘भारत’ में सोनाली कुलकर्णी ने सलमान की मां का रोल; शेयर किया अनुभव

Mon, 31 Aug 2026 06:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 06:07 PM IST
सार

Sonali Kulkarni: सोनाली कुलकर्णी ने 2019 में रिलीज हुई अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मां का किरदार निभाने को लेकर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Sonali Kulkarni On Playing Salman Khan Mother Despite Being 9 Years Younger In Bharat Movie
सोनाली कुलकर्णी, सलमान खान और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खास बात यह है कि असल जिंदगी में सोनाली, सलमान खान से करीब 9 साल छोटी हैं। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म में उनकी मां का रोल निभाया। फिल्म में सोनाली ने सलमान के किरदार भारत की मां जानकी देवी का किरदार निभाया था। सोनाली ने बताया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ था, तब उन्होंने खुद भी इसे लेकर सवाल किया था।

विज्ञापन

सलमान की मां का रोल मिलने पर क्या बोलीं सोनाली?
सोनाली ने स्क्रीन स्पॉटलाइट से बातचीत में बताया कि कास्टिंग के दौरान उन्होंने कहा था, ‘मैं यह किरदार नहीं निभा सकती।’

हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को पूरा भरोसा था कि सोनाली ही इस किरदार के लिए सही रहेंगी।

विज्ञापन

सोनाली ने बताया कि फिल्म में फ्लैशबैक वाले हिस्से कहानी के लिए बेहद जरूरी थे। उन्होंने कहा, ‘फ्लैशबैक इस फिल्म के लिए बहुत मायने रखता था। इसी से पता चलता है कि भारत को उसका नाम कैसे मिला और वह अलग-अलग परिस्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया देता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonali Kulkarni On Playing Salman Khan Mother Despite Being 9 Years Younger In Bharat Movie
सोनाली कुलकर्णी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली ने चुनौती के तौर पर लिया किरदार
सोनाली ने बताया कि जब उन्होंने समझा कि फिल्म की टीम उन्हें इस रोल में क्यों देखना चाहती है, तो उन्होंने इसे एक चुनौती के तौर पर लेने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘कोई भी डायरेक्टर या कास्टिंग डायरेक्टर गलत इंसान को किसी किरदार में फिट नहीं करना चाहेगा। अगर ऐसा होता है तो यह उनकी भी असफलता होगी। इसलिए मैंने उनकी बात समझने की कोशिश की और इस किरदार को एक चुनौती के तौर पर लिया।’

सोनाली ने बताया कि अली अब्बास जफर और मुकेश छाबड़ा ने उन्हें इस रोल के लिए काफी मनाया, जिसके बाद वह जानकी देवी का किरदार निभाने के लिए तैयार हुईं।

साथ ही, सोनाली सलमान के साथ काम करने को लेकर भी काफी उत्सुक थीं। उन्होंने सलमान के बारे में कई बातें सुन रखी थीं और उनके साथ काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा।

Sonali Kulkarni On Playing Salman Khan Mother Despite Being 9 Years Younger In Bharat Movie
फिल्म 'भारत' - फोटो : एक्स- @aliabbaszafar

सलमान के साथ खूब बनी सोनाली की बॉन्डिंग
सोनाली ने बताया कि ‘भारत’ के सेट पर उनकी और सलमान की अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। उन्होंने सलमान के व्यवहार की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘भारत के सेट पर हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। उनसे यह सीखा जा सकता है कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे किया जाता है। वह हमेशा बहुत अच्छे और विनम्र रहे। उन्होंने मुझे अपनी साइकिल चलाने के लिए दी थी, इससे उन्होंने मेरे दिल में एक खास जगह बना ली।’

सोनाली ने यह भी बताया कि इस फिल्म को करने की एक वजह उनकी फीस भी थी। उन्होंने खुलासा किया कि सलमान खान फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें बहुत अच्छी फीस मिली थी।

ये भी पढ़ें- ‘मेरा दिल टूटा और फिर…’, विजय देवरकोंडा ने छोड़ी शराब; जिंदगी के रोमांचक सफर पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed