'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख खान ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वो इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि उनके फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द पर्दे पर लौटे। इन सबके बीच अब शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
90 के दशक में दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करते थे शाहरुख, पुराना वीडियो इस वजह से हुआ वायरल
दरअसल शाहरुख के फैंस उन्हें लगातार मिस कर रहे हैं। इस वजह से कभी उनके जन्मदिन पर #1MonthForSRKDay हैशटैग ट्रेंड करता है तो कभी #ComeBackSRK ट्रेंड होता है। शाहरुख का जो वीडियो सामने आया है वोे 90 के दशक का है। वीडियो दूरदर्शन का है जिसमें शाहरुख एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख के साथ एक लेडी एंकर भी हैं जो शो में कहती हैं कि अब कुमार शानू परफॉर्म करने जा रहे हैं। जिसके बाद शाहरुख पूछते हैं कि क्या ये वही कुमार शानू हैं जो किशोर कुमार के अंदाज में गाने गाते हैं? शाहरुख के सवाल पर महिला एंकर कहती हैं कि उनकी आवाज किशोर से मिलती है लेकिन उनका अपना एक अलग अंदाज है। इस पर शाहरुख कुमार शानू को स्टेज पर बुलाते हैं। बता दें कि शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'फौजी' से की थी।
#ShahrukhKhan as a tv anchor for a singing programs of #Doordarshan. #srk #shahrukh @memorable_90s pic.twitter.com/MMyIK3PERG
शाहरुख के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अभी दो-तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जब भी वह किसी फिल्म को फाइनल करेंगे वह खुद इसकी घोषणा करेंगे। शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्हें 'टार्जन' जैसी फिल्म करने की सलाह भी आ रही है।
शाहरुख खान की प्रोडक्शन हाउस कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' नेटफ्लिक्स पर 27 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। इसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल किया है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेबसीरीज के प्रमोशन में शाहरुख ने खुद भी हिस्सा लिया। सात एपिसोड की ये सीरीज बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
शाहरुख को मिला टार्जन जैसी फिल्म करने का सुझाव, खुद किंग खान ने खोला राज