टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने जब से खुलासा किया है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं तब से वह जबरदस्त सुर्खियों में हैं। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने 20 से अधिक टेलीविजन शोज किए हैं। कई सीरियल और फिल्में करने वालीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। हाल ही में शगुफ्ता ने इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। शगुफ्ता ने ये भी बताया कि वो 20 साल से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। उनके अब तक नौ कीमोथैरेपी सेशंस हो चुके हैं और अब उनके पास पैसे नहीं हैं इसलिए वो मदद की गुहार लगा रही हैं।
दरियादिली: 'ना कभी बात हुई, ना मिले फिर भी मदद की', शगुफ्ता अली ने रोहित शेट्टी का जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन