बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था। यह हादसा भयानक था। एक्सीडेंट में शबाना की कार के परखच्चे उड़ गए वहीं शबाना आजमी को भी काफी चोट आई। आनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया।
2 of 4
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब जावेद अख्तर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा- ''शबाना आजमी कल आईसीयू से बाहर आ जाएंगी। शबाना से मिलने आज कई लोग अस्पताल पहुंचे थे लेकिन किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने शबाना के जल्द ठीक होने की दुआ की और इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।''
3 of 4
Pm Modi, Shabana Azmi
- फोटो : social media
हादसे में शबाना आजमी को चेहरे और सिर पर गहरी चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। बता दें शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद से बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनेता भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भी 18 जनवरी की रात को शबाना आजमी के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ''सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
4 of 4
शबाना आजमी
- फोटो : फिल्मफेयर
बता दें कि शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। हादसे के वक्त शबाना आजमी के पति और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर एक अन्य कार में सवार थे हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। वहीं पुलिस ने ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, पुलिस ने अमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है।