मशहूर गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने बॉलीवुड में गाने कम कर दिए हैं लेकिन उनका नाम इंडस्ट्री के जाने-माने गायकों में से एक है।
2 of 5
Shaan
- फोटो : social media
शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार के कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान के दादा जाहर मुखर्जी गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी संगीतकार थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।
3 of 5
shaan
- फोटो : file photo
शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो विज्ञापन फिल्मों में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' और 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
4 of 5
shaan
- फोटो : file photo
शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान हमेशा से बहुत शर्मीले थे। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'
5 of 5
shaan
- फोटो : social media
राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहने शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मानना पड़ा। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं।
पर्दे के पीछे रहकर गानों में इन गिटारिस्ट ने भरी जान, आज जी रहे गुमनामी की जिंदगी