फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'अपने फिल्मों के फेलियर को एक्सेप्ट करना चाहिए', अक्षय के इस बयान की राजतव दत्ता ने की सराहाना

Wed, 01 Mar 2023 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Mar 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Selfiee starrer Akshay Kumar praised by Bengali actor Rajatava Dutta for admitting the Failure of Films
Akshay Kumar - फोटो : social media

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अक्षय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही। फिल्म ‘सेल्फी’ ने तीन दिनों में सिर्फ 10.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अपनी फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद अक्षय ने ली है। अब अक्षय की यह बात बंगाली फिल्मों के एक्टर राजतव दत्ता को काफी पसंद आई है और उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Selfiee starrer Akshay Kumar praised by Bengali actor Rajatava Dutta for admitting the Failure of Films
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

हाल ही में, एक इंटरव्यू में राजतव दत्ता ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार को अपनी हालिया फिल्मों की असफलता को स्वीकार करते हुए देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि आप के अंदर अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी लेने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह बिल्कुल सच है। आप अपनी हर फिल्म की असफलता के लिए सिर्फ दर्शकों को दोष नहीं दे सकते हैं। फिल्म में कुछ तो गड़बड़ है और इंडस्ट्री को उस कमी पर ध्यान देना चाहिए।'

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर को नहीं पसंद 'क्यूट बॉय' की इमेज, बोले- नफरत है इस शब्द से

Selfiee starrer Akshay Kumar praised by Bengali actor Rajatava Dutta for admitting the Failure of Films
अक्षय कुमार - फोटो : social media

राजतव ने आगे कहा, 'यह सच है कि जब आपकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती हैं, तो यह आपके लिए एक अलार्म की तरह होता है कि अब बदलाव का समय आ गया है। मैं हाल ही में मीडिया रिपोर्ट देख रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी के फेलियर पर उन्होंने क्या कहा। हम सभी लोग जानते हैं कि ऑडियंस के देखने का पैटर्न बदल चुका है और अब आपको भी उनके अनुसार खुद को बदलना होगा'

Tehseen Poonawalla: बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला के घर गूंजी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfiee starrer Akshay Kumar praised by Bengali actor Rajatava Dutta for admitting the Failure of Films
अक्षय कुमार, सेल्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

आपको बता दें कि फिल्म ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने के बाद अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले भी कई बार उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी हैं। इस पर खिलाड़ी कुमार ने कहा,  'किसी फिल्म का ना चलना, इसमें आपकी खुद की गलतियां होती हैं। ऑडियंस बदल गई है और और अब आपको भी बदलना पड़ेगा क्योंकि ऑडियंस अब कुछ और देखना चाहती है'। इसके अलावा अक्षय ने यह भी कहा कि अब खुद को बदलने का वक्त आ गया है। मैं कोशिश कर रहा हूं और मैं सिर्फ वही कर सकता हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

विज्ञापन
Selfiee starrer Akshay Kumar praised by Bengali actor Rajatava Dutta for admitting the Failure of Films
इमरान हाशमी ने फिल्म सेल्फी के सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 बता दें कि फिल्म ‘सेल्फी’ में अक्षय के अलावा इमरान हाश्मी भी मुख्य भूमिका में है। सेल्फी के अलावा अक्षय की पिछले साल रिलीज हुई फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन', 'कठपुतली' और 'राम सेतु' भी सिनेमाघर के साथ-साथ ओटीटी पर कुछ खास नहीं कर पाईं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed