साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजनीकांत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन रजनीकांत का यहां तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया। यहां तक कि गुजारा करने के लिए उन्होंने कुली और बस कंडक्टर की नौकरी तक की। लेकिन आज रजनीकांत के पास करोड़ों की संपत्ति है। भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में इनका नाम गिना जाता है। चेन्नई में इनका आलीशान बंगला है। आइए देखते हैं थलाइवा के खूबसूरत आशियाने की कुछ तस्वीरें ...
2 of 5
रजनीकांत का आलीशान घर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले इस मेगास्टार को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के लिए उनकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। रजनीकांत और उनके दमदार अभिनय की तरह ही उनका चेन्नई स्थित आशियाना भी लाजवाब है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
3 of 5
रजनीकांत का आलीशान घर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य ने सोशल मीडिया हैंडल से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें आलीशान बंगले को देखा जा सकता है। इस आलीशान बंगले में हर चीज पर ध्यान दिया गया है। पारंपरिक और क्लासिक चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। घर के प्रवेश द्वार से लेकर गार्डन सभी की खूबसूरती लाजवाब है।
4 of 5
परिवार के साथ रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत का घर बाहर से जितना सुंदर और भव्य दिखता है वैसे ही अंदर से भी बेहद खूबसूरत है। घर में ऐश-ओ आराम संबंधी सभी चीजें मौजूद हैं। घर के अंदर की सजावट जितनी सादगी भरी है उतनी ही खूबसूरत भी दिखती है। रजनीकांत का यह घर किसी अच्छे फाइव स्टार होटल को भी मात देता है। थलाइवा अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
बात रजनीकांत के करियर की करें तो उन्होंने 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी। रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। इस समय वह ‘अन्नाती’ फिल्म पर काम कर रहे हैं। रजनीकांत को फिल्म जगत के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मानों से भी नवाजा गया है और अब सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।