सारा अली खान अपने फैंस से हमेशा अच्छा व्यवहार करती हैं। फैंस को सेल्फी देनी या फिर पैपराजी को पोज, वो हंसकर उनकी विश पूरी करती हैं। हमेशा मुस्कुराता हुए सारा के चेहरे पर उस वक्त शिकन आ गई जब एक फैन उनके करीब आने की कोशिश करने लगा। यह नजारा तब देखने को मिला जब सारा न्यू यॉर्क से छुट्टियां मनाकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं।
2 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
सारा अली खान मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। इस दौरान वहां मौजूद फैंस ने सारा को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। सारा एक-एक कर सबके साथ फोटो खिंचवा रही थीं कि इस दौरान एक फैन सारा के काफी करीब आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
उस फैन ने पहले पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश की तो सारा ने उसे थोड़ा सा दूर रहने को कहा। इसके बावजूद भी वो सारा के पास जाने की कोशिश करने लगा। सारा ने उस परिस्थिति को काफी अच्छे से संभाला और फिर उसके साथ सेल्फी ली। इस घटना के बाद सारा अहसहज दिखीं।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उस शख्स की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सेलेब्स के लिए कोई पर्सनल स्पेस नहीं है। वो नीले रंग की टीशर्ट वाला लड़का करीब आने की कोशिश कर रहा था। वहीं एक और फैन लिखा कि मुझे सारा की यही बात पसंद है क्योंकि उनमें जरा भी घमंड नहीं है।
बता दें कि सारा जल्द ही फिल्म लव आज कल 2 के नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में दिखेंगी।
'गुड न्यूज' से पहले मुश्किल में अक्षय कुमार, हो सकती कानूनी कार्रवाई