बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बात को भी गलत नहीं कहा जा सकता है कि बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे यानी स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी भी कम नहीं होती। स्टारकिड्स फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना लेते हैं, जिस वजह से वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाए रहते हैं। फैंस स्टारकिड्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं। अब तक कई स्टारकिड्स बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और कुछ करने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने माता-पिता की कार्बन कॉपी लगते हैं।
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने पिता की कॉर्बन कॉपी हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें दोनों लगभग एक जैसे लगते हैं। इन तस्वीरों को देखकर कोई भी कह सकता है कि इब्राहिम अपने पिता पर गए हैं। इब्राहिम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता के बेटे हैं।
2 of 5
सारा अली खान और अमृता सिंह
अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान
इस लिस्ट में इब्राहिम अली खान की बहन सारा अली खान का नाम भी शामिल है। सारा अपनी मां अमृता सिंह की कॉर्बन कॉपी हैं। जब सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ रिलीज हुई थी, तब हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया था क्योंकि वह इस फिल्म में अपनी मां अमृता की तरह लग रही थीं।
3 of 5
श्रीदेवी जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने फिल्मी दुनिया में साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के सेट से जान्हवी की इस तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी की तरह लग रही थीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जान्हवी भी अपनी मां श्रीदेवी की कार्बन कॉपी हैं।
4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान
आर्यन खान भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह दिखते हैं। शाहरुख खान की अगर पुरानी तस्वीरों को देखा जाए तो उसमें उनका और आर्यन का चेहरा लगभग एक जैसा ही लगता है। सोशल मीडिया पर भी फैन पेज द्वारा दोनों की कई तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं।
5 of 5
करीना कपूर, तैमूर
- फोटो : instagram/dabookapoor
करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान
तैमूल अली खान भी अपनी मां की तरह ही दिखते हैं। अगर करीना की बचपन की तस्वीर को तैमूर की फोटोज से मिला जाए, तो उसमें तैमूर और करीना लगभग एक जैसे लगते हैं।