अभिनेत्री सारा अली खान अपने करियर और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। सारा में वैसे तो कई हुनर हैं लेकिन उनमें एक हुनर ऐसा है जो सभी में होना चाहिए। वह अक्सर अपने चुलबुलेपन से सबको हंसाती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका किया गया मजाक उनपर ही भारी पड़ गया है। हाल ही में सारा अली खान ने अपने फैंस को उनके जीवन के अबतक के सबसे खराब प्रैंक के बारे बताया जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने स्पॉट गर्ल को पूल में दिया धक्का, हरकत देख भड़के लोगों ने कहा- 'इसे मजाक नहीं बदतमीजी कहते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस से किया सवाल-जवाब
बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। सारा ने भी अपने फैंस से बात-चीत करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।
इसके दौरान एक फैन ने सारा से उनके जीवन के सबसे खराब प्रैंक के बारे में पूछा। इसके जवाब में सारा ने अपनी स्पॉट गर्ल के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सारा स्पॉट गर्ल को स्विमिंग पूल में धक्का देकर मस्ती करती हुई दिख रही हैं।
हो गई ट्रोलिंग का शिकार
इसमें सारा पहले अपनी स्पॉट गर्ल के साथ फोटो क्लिक कराती हैं और फिर अचानक ही उसे स्विमिंग पूल में गिरा देती हैं, जिससे उनकी स्पॉट गर्ल शॉक्ड रह जाती है। इस वीडियो में सार बिकिनी पहनी हुई हैं। सारा की यह मस्ती उनके फैंस को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, "सारा इसे मजाक नहीं बदतमीजी कहते हैं।" एक अन्य ने लिखा,"आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी सारा।" इस वीडियो को शेयर करने के बाद से लोग सारा से काफी नाराज हैं।
और भी मजेदार सवाल
सारा ने इस सेशन में अपने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब दिए। एक ने उनसे पूछा कि 'क्या वजन घटाने के लिए पिज्जा छोड़ना पड़ेगा।' इसके जवाब में सारा ने उसे कहा,"पिज्जा छोड़ने की जरूरत नहीं है लेकिन वह ज्यादा न खाएं। उसकी क्वांटिटी कम कर दें।"