फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi Trailer: गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट

Fri, 04 Feb 2022 01:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Trailer Release: Ajay Devgn, Alia Bhatt Starrer Sanjay Leela Bhansali Movie Trailer Released
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट जरूर दोगुनी होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट साबित होने वाली है।



Gangubai Kathiawadi Trailer Release: Ajay Devgn, Alia Bhatt Starrer Sanjay Leela Bhansali Movie Trailer Released
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Instagram

25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है।

Gangubai Kathiawadi Trailer Release: Ajay Devgn, Alia Bhatt Starrer Sanjay Leela Bhansali Movie Trailer Released
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपना करियर शुरू करने वाली आलिया भट्ट ने अब तक हाइवे, उड़ता पंजाब, जैसी कई फिल्में की हैं। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में  सिर्फ एक न्यूकमर लड़की के अंदाज में ही देखा गया है, लेकिन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये उनके करियर का नया अध्याय शुरू होने वाला है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनका एक अलग किरदार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Trailer Release: Ajay Devgn, Alia Bhatt Starrer Sanjay Leela Bhansali Movie Trailer Released
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन का लुक - फोटो : social media

संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी जबरदस्त होने वाली है। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर भी धमाकेदार है, जिसे देखने के बाद कोई भी खुद को ये फिल्म देखने से शायद ही रोक पाए। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए ये फिल्म काफी खास होने वाली है, क्योंकि ये स्त्री शक्ति पर आधारित फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed