एक्ट्रेस सारा अली खान अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देती हैं और जल्दी अपना अपने वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। कई बार वह वर्कआउट की वीडियो भी इंस्टाग्राम से शेयर करती हैं। अब सारा अली खान ने एक बार फिर से लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मोटिवेशनल कैप्शन भी लिखा है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Sara Ali Khan: जबरदस्त वर्कआउट करती नजर आईं सारा अली खान, कैप्शन से किया फैंस को मोटिवेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन