बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू हुए कंगना रणौत के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शो को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया की वजह से यह शो बीते दिनों ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। शो में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे विवादास्पद सेलेब्स के बीच हो रहे झगड़े और खुलासे लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच अब शो के विवादास्पद कैदियों में एक और नाम जुड़ने वाला है। जल्द ही कंगना की इस जेल में मशहूर फिल्म और टेलीविजन अभिनेता चेतन हंसराज 15वें प्रतियोगी के रूप में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले हैं।
Lock Upp: टीवी के मशहूर खलनायक चेतन हंसराज की होगी कंगना की जेल में एंट्री, 15वें प्रतियोगी के रूप में खेलेंगे अत्याचारी खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:10 PM IST
सार
बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू किए कंगना रणौत के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शो को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया का वजह से यह शो बीते दिनों ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन