सारा अली खान और कार्तिक आर्यन निर्देशक इम्तियाज अली की 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म लव आजकल की सीक्वेल की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चल रही थी। इस दौरान दोनों स्टार्स की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया गया। अब सारा और कार्तिक अपने-अपने घर जा चुके हैं लेकिन इस बीच सारा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।
कार्तिक आर्यन को बहुत मिस कर रही हैं सारा अली खान, इमोशनल पोस्ट में लिखी दिल की बात
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरा होने का ऐलान सबसे पहले रणदीप ने ही किया। पूरे 66 दिनों तक चली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक को मुंबई, उदयपुर और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर अलग अलग लुक्स के साथ देखा गया।
अगले साल वैलेंटाइन्स के दिन 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का अभी तक नामकरण नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक प्रेमी युवक से लेकर एक अधेड़ इंसान तक के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी हैं।