ये हैं मायानगरी में स्पॉट हुए सितारों की लेटेस्ट तस्वीरें। किसी ने सेट किए फैशन गोल्स तो किसी ने सिर्फ अपनी अदा से बिखेरा जलवा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है तमन्ना भाटिया का। अपनी अदाओं से हमेशा की तरह सबको घायल कर देने वाली तमन्ना भाटिया भी मायानगरी की इस बरसात के मौसम यहां नज़र आईं। तमन्ना को देखकर एक बार फिर समझ आया कि आखिर उन्हें मिल्की ब्यूटी क्यों कहा जाता है।
2 of 7
सुजैन खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं सुपर 30 के सुपर सितारे ऋतिक रोशन के बच्चे अपनी मां संग मायानगरी के हवाई अड्डे पर स्पॉट किए गए। सुजैन खान यहां अपने दोनों बच्चों ऋहान और ऋधान के साथ नज़र आ रही हैं। सुजैन यहां कैजुअल अवतार में हैं, वहीं बड़े भाई ऋहान की शक्ल पर यह शिकन फोटोग्राफरों को लेकर उनका गुस्सा साफ स्पष्ट कर रही है।
3 of 7
तब्बू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
काफी वक्त के बाद और फिल्म अंधाधुन, दे दे प्यार दे व भारत की सक्सेस के बाद तब्बू भी मायानगरी के हवाई अड्डे पर नज़र आईं। जल्द ही तब्बू अब सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन में नज़र आएंगी।
4 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सभी सितारों के अलावा मायनगरी के हवाई अड्डे पर फिल्मी जगत के बादशाह शाहरुख खान भी स्पॉट किए गए। यहां शाहरुख हमेशा की तरह कैजुअल्स में नज़र आए। इस तस्वीर में सिर्फ एक चीज़ ही नई रही, जो है उनका यह तिकोने वाला चश्मा।
5 of 7
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मायानगरी के हवाई अड्डे पर फिल्मकार और स्टारकिड्स के लॉन्च वेहिकल करण जौहर भी नज़र आए। करण हमेशा की तरह यहां भी शाम के वक्त सनग्लासेज और ट्रैक सूट पहने नज़र आए। धर्मा प्रोडक्शन्स के मालिक इस वक्त अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज के रिलीज़ और सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं।