सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। फैंस दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। दरअसल एक चैट शो में पहुंचीं सारा अली खान ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। अब सारा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैमिली से जुड़ी कई बातों का खुलासा करती हुई दिखती हैं।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अली खान के पैरेंट्स सैफ अली खान और अमृता सिंह का 15 साल पहले ही तलाक हो चुका है। अमृता सिंह अकेले ही रहती हैं और खुद ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं, हालांकि सैफ अली खान दोनों ही बच्चों से बेहद कनेक्टेड हैं। अक्सर सारा और इब्राहिम को सैफ अली खान के घर देखा जाता रहा है।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
एक चैट शो में पहुंचीं सारा ने बताया कि उनके पैरेंट्स के रिश्ते अब कैसे हैं। सारा से पूछा गया कि जब सैफ अली खान कोलंबिया में सारा को छोड़ने यूनिवर्सिटी गए थे तो उस वक्त उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। तीनों ने साथ में न्यूयॉर्क में डिनर भी किया था। इस सवाल पर सारा बताती हैं कि 'वो बहुत अच्छा वक्त था। मुझे कॉलेज छोड़ने मेरे पैरेंट्स साथ में थे। उस दौरान मैं और पापा साथ में डिनर कर रहे थे तभी हमने सोचा कि क्यों ना मां को भी बुला लिया जाए। मां को फोन करने पर वो वहां आईं।' गौरतलब है कि साल 2014 में सारा कोलंबिया यूनिवर्सिटी गई थीं।
4 of 5
saif and sara
- फोटो : social media
सारा ने आगे बताया कि 'हमने काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। वो मुझे कॉलेज छोड़कर चले गए। मुझे बस थोड़ा-थोड़ा याद है क्योंकि मैं देख रही होती थी। अमृता सिंह और जो लोग उन्हें जानते हैं उनके लिए ये काफी फनी होगा। मां मेरा बिस्तर ठीक कर रही थीं, वहीं पापा लैंप का बल्ब लगा रहे थे। ये बेहद खूबसूरत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी।'
5 of 5
sara ali khan, kartik aryaan
- फोटो : social media
हाल में सारा और कार्तिक के एक वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी थी। फिल्म के पहले ही सीन में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है हालांकि वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए ये कहना कंफर्म नहीं है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं।