बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने तहलका मचाकर रखा है, वहीं हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इन सबके बीच दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी सारा अली खान की केदारनाथ ने मजबूती के साथ पकड़ बनाकर रखी, हालांकि 12वें दिन तक आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
2 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
सारा अली खान की केदारनाथ की तुलना जाह्नवी कपूर के धड़क से की जा रही थी। आंकड़ों पर गौर करें तो सारा ने बहुत पहले ही जाह्नवी को पीछे छोड़ दिया। जाह्नवी की फिल्म धड़क का टोटल कलेक्शन 51.56 करोड़ ही रहा जबकि केदारनाथ इस आंकड़े को पार करने के बाद अभी भी टिकट खिड़की पर टिकी हुई है।
3 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'केदारनाथ पहले हफ्ते कुल 42 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 5.25 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने कुल 55.66 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।' अनुमान है कि मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है। वीकडेज होने की वजह से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली।
4 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
इस हफ्ते शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो रिलीज हो रही है। बड़े बजट की इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया जा रहा है इसलिए जीरो रिलीज के बाद केदारनाथ की कमाई पर जरूर फर्क पड़ेगा। ऐसे में केदारनाथ के पास दो ही दिन बचे हैं।
5 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
फिल्म शुरू से ही विवादों में रही। तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।