हर शुक्रवार बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आज कल'। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की खासियत फिल्म की लीड जोड़ी थी। जिसे बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स बेहद उत्सुक थे। फिल्म रिलीज के पहले दिन फैन्स ने इस उत्सुकता को दिखाया भी। आइये बताते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव आज कल' ने आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म कर ही दिया। फिल्म वैलेन्टाइन डे यानी कि 14 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ ही अच्छा कारोबार किया है। फिल्म को पहले दिन अच्छे दर्शक मिले। साथ ही फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा भी मिला है।
3 of 5
Love aaj Kal
- फोटो : Social Media
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इम्तियाज अली को लव स्टोरी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज करने का फायदा मिला है। फिल्म की बंपर ओपनिंग से ही पता चलता है कि फिल्म को फैन्स का कितना प्यार मिला है। लेकिन अब ये देखना और भी ज्यादा दिलचस्प होगा कि फिल्म को आगे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल पाएगा या नहीं।
4 of 5
Love Aaj Kal
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म को ओपनिंग तो बंपर मिली लेकिन फिल्म समीक्षकों को फिल्म खासी पसंद नहीं आई है। जिस वजह से माना जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन अगले दिन कम हो सकता है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म की कहानी में दम नहीं हैं। इम्तियाज अली ने फिल्म ने दो दशकों की कहानी दिखाई है। लेकिन ये दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरती है।
5 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि फिल्म में दो अलग-अलग दशकों की कहानी दिखाई गई है। दोनों ही दशकों में अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं तो वहीं 21वीं सदी में सारा अली खान और 90 के दशक में आरुषि शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पुराने दौर में लीना और रघु के इर्द-गिर्द घूमती है। तो वहीं नए दौर में वीर और जोई के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि साल 2009 में आई दीपिका और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म से इस फिल्म की तुलना नहीं की जा सकती।