सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ना केवल हरियाणा में बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग का भी। लाखों लोग उनके लुक को भी कॉपी करते हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में इनका नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हुआ है, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा ‘घुंघरू टूट जावेगा’, ‘म्हारा बनना’ और ‘टोक लाग जाए’ जैसे वीडियोज खूब देखे गए। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में सपना साड़ी पहने नजर आ रही हैं जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है और लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
तस्वीरें: सपना चौधरी का ये लुक देख हो जाएंगे दीवाने, खेतों में कराया ग्लैमरस फोटोशूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 16 May 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन