डांसर और सिंगर सपना चौधरी अब अब बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू करने जा रही हैं। उनके करोड़ों फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस (Bigg Boss 11) से देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आएंगी।
सपना चौधरी 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस 'हीरो' के साथ करेंगी रोमांस
सपना चौधरी के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी। सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं। इस तरह सपना चौधरी के फैन्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
अपने डांस और वीडियो सॉन्ग्स से पॉपुलैरिटी पाने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं। वह जल्द ही हिंदी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस डेब्यू को लेकर सपना काफी उत्सुक दिख रही थीं। उन्होंने इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। सपना चौधरी की एक्टिंग अभी तक सिर्फ म्यूजिक वीडियो में देखी गई है या फिर 'बिग बॉस 11' में उनका धमाकेदार अंदाज दिखा था।
View this post on Instagram
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on