फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के इस गाने का भोजपुरी वर्जन हुआ वायरल, देख चुके हैं 50 लाख लोग, क्या आपने देखा?

Wed, 02 Jan 2019 12:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal recreate in Bhojpuri Aakhyon ke tohar kajal has been viral
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file photo
हरियाणा सेंसेशन और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी को आज पूरे हिंदुस्तान में हर कोई जानता है। उनकी एलबम के गाने को लाखों दर्शक पसंद करते हैं। इतना ही नहीं अब सपना चौधरी के गानों को रिक्रिएट भी किया जाने लगा है। उनके सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' को भोजपुरी में रिक्रिएट किया जा चुका है।
Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal recreate in Bhojpuri Aakhyon ke tohar kajal has been viral
Aakhyon ke tohar kajal - फोटो : social media
सपना चौधरी के 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने को भोजपुरी में 'अखियां के तोहरे काजल' नाम से रिक्रिएट किया गया है। यह गाना साल 2017 में आया था। पिछले दो सालों से यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। दर्शकों ने साल 2017 और 2018 में इस गाने को काफी पसंद किया। 
Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal recreate in Bhojpuri Aakhyon ke tohar kajal has been viral
Aakhyon ke tohar kajal - फोटो : social media
भोजपुरी के 'अखियां के तोहरे काजल' गाने को यूट्यूब चैनल 'तोहार भोजपुरी' पर रिलीज किया गया था। इस गाने को यूट्यूब पर 59 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के वीडियो को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी के इस गाने को भोजपुरी में बेहद रोमांटिक अंदाज में रिक्रिएट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal recreate in Bhojpuri Aakhyon ke tohar kajal has been viral
Chris gayle and sapna chaudhary - फोटो : file photo
बता दें कि सपना चौधरी का 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना देश नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हो गया है। बीते दिनों वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने उनके इस गाने में ठुमके लगाते नजर आए थे। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal recreate in Bhojpuri Aakhyon ke tohar kajal has been viral
sapna chaudhary - फोटो : file photo
क्रिस गेल के डांस का वीडियो सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। अपने गाने को मशहूर होता देख उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  'देखें मुझे इंटरनेट पर क्या मिला, क्रिस गेल आप बेहतरीन डांसर हैं'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed