ओम: रजनीकांत और सूर्या के लिए धनुष ने उठाया बड़ा कदम, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; कब रिलीज होगी अगली फिल्म?
Dhanush Film Om Release Date Postponed: फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' कि रिलीज डेट मेकर्स द्वारा टाल गई है। इसकी जानकारी और कारण बताते हुए फिल्म के अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विस्तार
अभिनेता धनुष की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। एक्टर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की। जानें क्या है धनुष की पोस्ट?
‘ओम’ के बारे में क्या है पोस्ट?
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' की रिलीज डेट के बारे में धनुष ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना अपने आप में कई चुनौतियां लेकर आता है। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, जिन्हें हम वर्षों से अपना आदर्श और पूजनीय मानते आए हैं, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जो हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले है। उनके प्रति अपार सम्मान के कारण, हमने अपनी फिल्म 'ओम' की रिलीज को आगे की तारीख तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।’
दिवाली पर भी नहीं होगी रिलीज
आगे धनुष ने अपनी पोस्ट के बारे में बताया, ‘इसके साथ ही, हम इस साल दिवाली पर भी नहीं आ रहे हैं, क्योंकि सूर्या सर की फिल्म उसी तारीख को रिलीज होने वाली है। ईमानदारी से कहें तो, उन्होंने अपनी रिलीज की तारीख पहले घोषित की थी, और हमारा दृढ़ विश्वास है कि बड़ी फिल्मों को आपसी समझ रखनी चाहिए और फिल्म इंडस्ट्री को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान करना चाहिए। हम अपनी नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित करेंगे।’

फिल्म ‘ओम’ की स्टार कास्ट
- फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म में धनुष और ममूटी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
- इन स्टार्स के अलावा साई पल्लवी, श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं।
- इस फिल्म से अभिनेता धनुष और राजकुमार पेरियासामी दूसरी बार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे।
- इससे पहले राजकुमार पेरियासामी को फिल्म ‘अमरन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
हाल ही में गुजरात में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान तमिल अभिनेता धनुष को फिल्म 'कैप्टन मिलर' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड- स्पेशल मेंशन (फीचर फिल्म) से सम्मानित किया गया। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है।