फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज से पहले ही संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को अपनी अगली फिल्म का भी ऑफर दे दिया है। हालांकि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं हैं। उनसे पहले दो हिरोइनों को अप्रोच किया गया था जिनके इंकार के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट दीपिका के दरवाजे पहुंची।
पढ़ें: संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला, रिलीज से पहले 'पद्मावती' का करवाया करोड़ों का बीमा
2 of 4
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : dailytimes
संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'गुस्ताखियां' में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट में अपना रोल दमदार नहीं लगा जिसके कारण उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद भंसाली ने प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा के पास इसका प्रस्ताव रखा। परिणीति ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रियंका के कहने पर ही परिणीति ने भंसाली को ना कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने परिणीति को समझाया कि उन्हें करियर के शुरुआती दौर में ऐसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट नहीं करने चाहिये।
फिल्म 'गुस्ताखियां' लेखक साहिर लुधियानवी की बायोपिक है जिसे पर्दे पर अभिषेक बच्चन निभाएंगे। दीपिका को इस फिल्म में लेखिका अमृता प्रीतम का किरदार ऑफर किया गया है। अगर वह फिल्म में काम करने को मान जाती हैं तो अभिषेक और दीपिका तीसरी बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'खेलें हम जी जान से' में साथ काम कर चुके हैं।