बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली बेहतरीन और क्लासी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, बाजीराव मस्तानी पद्मावत और गंगूबाई उनकी शानदार फिल्मों में से एक हैं। पिछले काफी समय से संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह की खूब चर्चा हो रही थी। सलमान और आलिया इस फिल्म में नजर आने वाले थे। साल 2020 में ईद के खास मौके पर इंशाअल्लाह को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म ठप पड़ गई थी। अब खबर आ रही है कि संजय इस फिल्म को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं।
2 of 5
सलमान खान, संजय लीला भंसाली
दरअसल सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक इस फिल्म के साथ जुड़े हुए थे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच काफी विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ चुका था कि सलमान खान गुस्से में फिल्म का सेट छोड़कर चले गए थे। भंसाली भी सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहते थे। दोनों के बीच हुए झगड़े के कारण यह फिर बंद हो गई।
इसे भी पढ़ें- Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने की खुलकर बात, कहा- इंडस्ट्री में केवल टैलेंट बोलता है
3 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली इंशाअल्लाह को फिर से शुरू करना चाह रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। यही वजह है कि निर्माता इसको 90 के दशक के तीन मेगा स्टार के साथ शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
4 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि भंसाली सलमान खान के साथ इस फिल्म की योजना बना रहे थे, लेकिन दोनों के बीच पैसों के कारण चीजें बंद हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता ने अब 90 के दशक के दो मेगा स्टार से संपर्क किया है। उनसे बातचीत के बाद इंशाअल्लाह की शूटिंग फिर से शुरू हो सकती है।
5 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपने डिजिटल डेब्यू 'हीरा मंडी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस वेब सीरीज पर लगातार काम चल रहा है और अक्टूबर 2023 तक इसके खत्म होने की संभावना है।