संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को रिलीज हुए करीब एक महीना हो चुका है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है । फिल्म ने करीब 333 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है और ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है । फिल्म में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इस फिल्म से एक क्रिमिनल को हीरो बनाने की कोशिश की गई है ।
2 of 6
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर बायोपिक में संजय दत्त की दोनों पत्नियों रिचा शर्मा और रिया पिल्लई को ना दिखाने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं । संजय दत्त की ये दोनों शादियां फेल हो गई थीं । संजय दत्त, माधुरी दीक्षित से बढ़ती करीबियों के चलते पहली पत्नी रिचा से दूर होते गए ।
वहीं दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से संजय दत्त से 1998 में शादी की थी । उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा था। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रही थीं । लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय नहीं चल पाई और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया ।
'संजू' में दोनों पत्नियों को ना दिखाने पर अब संजय दत्त का बयान आया है । उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म मेकर्स को अपनी जिंदगी से जुड़ी कई महिलाओं के बारे में बताया था । मैंने उनसे नहीं कहा कि किसको दिखाओ या किसको मत दिखाओ । मेकर्स ने खुद ही मेरी जिंदगी से जुड़े सबसे जरूरी पार्ट को चुना । शायद फिल्म ज्यादा लंबी ना हो इसलिए भी कुछ रोल हटा दिए गए ।'
संजय ने ये भी बताया कि बायोपिक बनाने का आइडिया कैसे आया । उन्होंने कहा, 'यह आइडिया मान्यता का था । उसी ने हिरानी से बायोपिक बनाने के बारे में बात की थी । मैंने अपने पास बंदूक रखने की बड़ी कीमत चुकाई है । मैं आतंकवादी नहीं हूं । प्लीज आप ठीक से कंफेशन पढि़ए । मैं कहीं भागा नहीं था । मैं सामने आया और खुद को अरेस्ट करवाया ।'